[t4b-ticker]

बडी खबर: फायरिंग रेंज में घुसपैठ करने वालों पर तुरंत चलेगी गोली, सैन्य अधिकारियों ने दिये सख्त निर्देश

बडी खबर: फायरिंग रेंज में घुसपैठ करने वालों पर तुरंत चलेगी गोली, सैन्य अधिकारियों ने दिये सख्त निर्देश
महाजन। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में कई दिनों से तेल चोरी और घुसपैठ करने के लगातार होने के बाद सैन्य अधिकारियों ने अब सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। इसके तहत रेंज क्षेत्र में रात के समय घुसने वालों पर अब रात्रि ड्यूटी पर तैनात संतरी को हथियार का उपयोग करने की छूट दी गई है। सैन्य अधिकारियों ने आसपास की ग्राम पंचायतों व पुलिस थानों को भी इसकी लिखित में सूचना दी है।सैन्य सूत्रों के अनुसार रेंज एरिया में पिछले कई दिनों से बड़ी तादाद में बाहरी लोग रात के समय पिकअप आदि लेकर चोरी छिपे घुसते है और वाहनों से पेट्रोल, डीजल की चोरी करते है। बड़ी मात्रा में तेल चोरी सामने आने पर सेना के जवान व अधिकारी परेशान है। सैन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक में इस मामले पर विचार के बाद निर्णय लिया गया कि रात्रि ड्यूटी पर हथियारबंद संतरी तैनात रहेंगे। रात में कोई रेंज एरिया में घुसेगा तो उसे पहले ललकारा जाएगा। इसके बाद भागने की कोशिश करने पर संतरी को फायर करने की छूट रहेगी।रेंज के एडम कमांडेंट लेटिनेंट कर्नल अजेय ग्रेवाल ने आदेश की प्रति आस-पास की ग्राम पंचायतों के सरपंचों सहित महाजन, राजियासर, छतरगढ़ व लूणकरनसर पुलिस थाने को दी है। इन दिनों रेंज में युद्धाभ्यास के लिए सैनिकों ने भी डेरा डाल रखा है। ग्राम पंचायतों के सरपंचों को पत्र लिखकर और रेंज के चारों कैंपों के आसपास गांवों में यह सूचना प्रसारित की गई है। भारत और यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) का संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वारियर का आठवां संस्करण सोमवार को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू होगा। इसका उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों और आधुनिक युद्ध परिदृश्यों में दोनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करना है।संयुक्त युद्धाभ्यास 14 दिन चलेगा। अभ्यास में यूके की सैन्य टुकड़ी अपने हथियारों के साथ भाग लेगी। इस दौरान दोनों देशों के सैनिक आपस में भाषायी संवाद, एक दूसरे के हथियारों के बारे में जानकारी साझा करने और संयुक्त सैन्य ऑपरेशन संचालित करेंगे।भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान के रणबांकुरा डिवीजन ने शनिवार को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के रेगिस्तान में युद्ध तैयारी और परिचालन दक्षता का आकलन किया गया। सेना कमांडर, लेटिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने अभ्यास की समीक्षा की। इसका उद्देश्य सामरिक प्रक्रियाओं को परिष्कृत करना, अंतर-शस्त्र समन्वय को बढ़ाना और चुनौतीपूर्ण वातावरण और भू-भाग की परिस्थितियों में सभी इकाइयों और टुकडिय़ों के निर्बाध एकीकरण का परीक्षण किया गया। रक्षा प्रवक्ता मेजर निखिल भट्ट ने बताया कि लेटिनेंट जनरल सिंह ने सैनिकों के धीरज, अनुशासन और यथार्थवादी उच्च-तीव्रता वाले युद्धक्षेत्र वातावरण में प्रदर्शन करने की क्षमता का आकलन किया। अभ्यास का मुय उद्देश्य थल सैनिक, यंत्रीकृत सेना, वायु रक्षा, तोपखाने की अग्नि सहायता, इंजीनियर और रसद सहित संयुक्त सैन्य अभियान सटीकता और चुस्ती के साथ संचालित करने का रहा।

Join Whatsapp