
बीकानेर: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता गंभीर रूप से घायल



बीकानेर: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता गंभीर रूप से घायल
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो कैम्पर की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर हादसे का शिकार हो गए। घटना 9 सितंबर 2025 की है, जब दोनों खेत से घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, दुलीचंद और उनके पिता ओमप्रकाश बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान जयपुर-जोधपुर बाइपास रोड पर मुस्कान होटल के पास पीछे से आई बोलेरो कैम्पर ने तेज गति और लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दुलीचंद को मामूली चोटें आईं, जबकि उनके पिता ओमप्रकाश के दोनों हाथ-पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए एमएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 12 सितंबर को उनका ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसआई अशोक कुमार को सौंपी है।




