
बीकानेर: संशोधित पुलिस निरीक्षक सूची जारी, रेंज को मिले इतने अधिकारी



बीकानेर: संशोधित पुलिस निरीक्षक सूची जारी, रेंज को मिले इतने अधिकारी
बीकानेर। पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस निरीक्षकों की संशोधित सूची जारी की गई है। इस सूची में कुल 38 निरीक्षकों के नाम शामिल हैं, जिनमें से बीकानेर रेंज को नौ पुलिस निरीक्षक मिले हैं। नए आदेशों के साथ कई अधिकारियों का स्थानांतरण बीकानेर रेंज किया गया है। सूची के अनुसार चन्द्रभान को जयपुर से बीकानेर रेंज स्थानांतरित किया गया है। वहीं महेन्द्र कुमार को एटीएस से और सुरजीत कुमार को सीआईडी से बीकानेर भेजा गया है। इसके अलावा, पहले जोधपुर के लिए प्रस्तावित सीर कौर को अब संशोधित आदेश में सीधे बीकानेर रेंज आवंटित किया गया है।
सूची में एटीएस-एसओजी से इमी चंद को भी बीकानेर रेंज भेजने का आदेश शामिल है। साथ ही देवेन्द्र सोनी को जोधपुर से वापस बीकानेर रेंज में लगाया गया है। एटीएस से संदीप कुमार, अजमेर से जगदीश पांडेर और अजमेर रेंज से मलकियत सिंह को भी पुन: बीकानेर रेंज में नियुक्त किया गया है। संशोधित सूची के बाद बीकानेर रेंज में आने वाले दिनों में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकारियों का कहना है कि नई नियुक्तियों से रेंज स्तर पर कार्य क्षमता और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।




