[t4b-ticker]

इस सीनियर आइएएस का अगला मुख्य सचिव बनना तय, केंद्र सरकार ने किया रिलीव; राज्य सरकार जल्द जारी करेगी आदेश

इस सीनियर आइएएस का अगला मुख्य सचिव बनना तय, केंद्र सरकार ने किया रिलीव; राज्य सरकार जल्द जारी करेगी आदेश

जयपुर। 1989 बैच के सीनियर IAS वी ​श्रीनिवास का अगला मुख्य सचिव बनना तय हो गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार शाम को उनकी सेवाएं राज्य सरकार को लौटा दी है। श्रीनिवास वर्तमान में केंद्रीय प्रशासनिक सुधार, लोक​ शिकायत विभाग और पेंशनर्स कल्याण विभाग के सचिव थे।

1 दिन पहले ही राज्य सरकार ने उनके नाम पर मुहर लगाते हुए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद अब केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उनको रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब राज्य सरकार कभी भी मुख्य सचिव पद पर उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर सकती है।

बता दें कि सुधांश पंत 30 नवंबर को रिलीव होंगे, उससे पहले नए मुख्य सचिव की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सुधांश पंत जल्द रिलीव होंगे, 30 तक अगला पद खाली होने तक केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में OSD लगाया
सुधांश पंत को अब जल्दी राज्य से केंद्र के लिए रिलीव करने की तैयारी है। केंद्र सरकार ने सुधांश पंत को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव का पद संभालने से पहले तक के लिए कैबिनेट सचिवालय में OSD नियुक्त किया है।

मंत्रालय के मौजूदा सचिव अमित यादव 30 नवंबर को रिटायर होंगे। सुधांश पंत को उनकी जगह जॉइन करना है। 30 नवंबर तक पद खाली नहीं होने की वजह से सुधांश पंत को केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में ओएसडी के तौर पर अस्थाई जिम्मेदारी दी गई है। पहले माना जा रहा था कि सुधांश पंत 29 या 30 नवंबर तक मुख्य सचिव से रिलीज होंगे, लेकिन अब ताजा आदेश के बाद यह तय है कि उन्हें अब कभी भी रिलीज किया जा सकता है।

Join Whatsapp