
पटवार संघ उपशाखा हदां में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न



पटवार संघ उपशाखा हंदा में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न
श्री कोलायत। राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा बीकानेर के निर्देशन में उपशाखा हदा में आज उपशाखा स्तर के चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी श्यामसुन्दर विश्नोई की देखरेख में संपूर्ण चुनाव कार्यक्रम की औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद उपशाखा के सभी पटवारियों की बैठक रखी गई, जिसमें संगठन की मजबूती और एकजुटता को ध्यान में रखते हुए आम सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
बैठक के दौरान सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन फार्म प्राप्त होने के कारण चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध घोषित कर दी गई। सर्वसम्मति से घनश्याम दास साध को अध्यक्ष, विजय सिंह भाटी को उपाध्यक्ष, गोपाल परिहार को मंत्री, नरेन्द्र सिंह शेखावत को संयुक्त मंत्री तथा जेठाराम पंवार को संगठन मंत्री व रामकुमार धायल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही रूपेन्द्र सिंह को कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया।
नए पदाधिकारियों के चयन पर उपशाखा हंदा के समस्त सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया और संगठन के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। चुनाव अधिकारी विश्नोई ने निर्विरोध चुनाव सम्पन्न होने को उपशाखा की अनुशासित कार्यशैली का परिणाम बताते हुए सभी पटवारियों को बधाई दी। उपशाखा हांडा में हुए इस चुनाव को संगठनात्मक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।




