
बीकानेर : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, चार घायल





बीकानेर : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, चार घायल
बीकानेर। जिले के छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बंगराला के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई तथा चार जनें घायल हो गये। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार तेज गति में थी। अचानक घुमाने पर गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और कई बार पलटी। इस हादसे में गौरीसर के रहने वाले बरकत खां पुत्र सब्बू खां की मौत हो गयी। वहीं चार अन्य घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर दो के गंभीर चोटें लगी है।




