
बीकानेर: रसोई की लाइट जलाते ही हुआ विस्फोट, झुलसी महिला की मौत,गैस सर्विस पर लापरवाही का आरोप





बीकानेर: रसोई की लाइट जलाते ही हुआ विस्फोट, झुलसी महिला की मौत, गैस सर्विस पर लापरवाही का आरोप
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। रसोई की लाइट जलाते ही विस्फोट हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में राणीसर बास निवासी धनराज भाटी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताय कि 25 अक्टूबर की सुबह 6 बजे उसकी माँ पुष्पादेवी ने जैसे ही रसोई की लाइट जलाई तो रसोई में विस्फोट हो गया। जिसमें उसकी माँ बुरी तरीके से झुलस गयी।
जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान 5 नवंबर को मौत हो गयी। परिवादी ने बताया कि हमारे घर पर नया गैस सिलेंडर लिया था। जिसमें लीकेज आ गया था। इस सम्बंध में गैस सर्विस में शिकायत भी की थी तो उन्होने कहा कि कभी कभी हो सकता है। कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। परिवादी ने बताया कि गैस वालों की लापरवाही के चलते उसकी माँ की मौत हुई है।




