अब उत्तरी हवाओं से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 11 नवंबर तक राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

अब उत्तरी हवाओं से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 11 नवंबर तक राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

अब उत्तरी हवाओं से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 11 नवंबर तक राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

राजस्थान में अब मौसम शुष्क हो गया है। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। साथ ही उत्तरी हवाएं चलने से राजस्थान में सर्दी का जोर बढ़ता जा रहा है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुष्क मौसम के कारण आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार है। बारिश थमने के बाद मौसम विभाग ने किसी प्रकार की कोई चेतावनी नहीं दी है। राजस्थान के सभी जिलों में आज से 11 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी, जिससे इस महीने के आखिर तक कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड़ पड़ने की संभावना है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |