सुसराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप, न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज

सुसराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप, न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज

सुसराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप, न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज
बीकानेर। बज्जू के पेथड़ो की ढाणी निवासी महिला ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। कोलायत न्यायालय के आदेश पर बज्जू पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। की है।
पीडि़ता ने अपने पति महेंद्र कुमार मेघवाल, ससुर रेवन्तराम, सास पप्पू देवी और काका ससुर भगवानाराम मेघवाल पर दहेज की मांग पर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने कोलायत न्यायालय में कार्यवाही के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
साल 2023 में हुई थी शादी
पुलिस में दर्ज स्नढ्ढक्र की माने तो 20 साल की पीडि़त महिला की शादी साल 2023 में लोहिया गांव निवासी महेंद्र कुमार मेघवाल के साथ हुई थी। शादी में पिता ने अपनी हैसियत अनुसार उपहार स्वरूप दहेज दिया था।
बाइक और डेढ़ लाख रूपए की मांगने का आरोप
हालांकि ससुराल वालों ने इसे कम बताते हुए बाइक और डेढ़ लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। पति, सास-ससुर और काका ससुर लगातार ताने मारकर उसे परेशान करने लगे। पीडि़ता ने इसकी जानकारी अपने पीहर में दी तो उन्होंने घर बसाने की सलाह देकर उसे ससुराल वापस भेज दिया। इसके बावजूद ससुराल वाले दहेज के लिए झगड़ा करते रहे और कई बार पंच-पंचायती भी हुई।
अगस्त माह में सभी आरोपियों ने मिलकर उसे घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि विवाह के दौरान उसके पिता द्वारा उपहार स्वरूप दिया गया पैसा और आभूषण भी हड़प लिए गए। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रेमसिंह जादौन कर रहे हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |