सूने घर से डेढ़ लाख के गहने चोरी,गांव गया था परिवार, लौटने पर पता चला

सूने घर से डेढ़ लाख के गहने चोरी,गांव गया था परिवार, लौटने पर पता चला

सूने घर से डेढ़ लाख के गहने चोरी,गांव गया था परिवार, लौटने पर पता चला
बीकानेर। लूणकरणसर में सूने मकान में चोरों ने डेढ़ लाख रुपए से अधिक के गहने और नकदी चुरा ली। परिवार दीपावली मनाने गांव गया था,जब घर लौटे तो चोरी का पता चला। इस संबंध में लूणकरणसर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।,
खिलेरिया निवासी मूलाराम जाखड़ लूणकरणसर में किराए के मकान में भाभी और तीन भाइयों के बच्चों के साथ रहते है। बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ स्वयं भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। मूलाराम जाखड़ दीपावली मनाने अपने गांव गए हुए थे। गुरुवार को जब वे गांव से लौटे, तो उन्होंने पाया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
चोरों ने एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी सोने की बाली, दो जोड़ी सोने के लूंग-झुमरा, दो चांदी की अंगूठी और दो हजार रुपए नकद चुरा लिए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
मूलाराम ने तत्काल लूणकरणसर थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। लूणकरणसर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |