
बीकानेर: शिक्षा विभाग में ट्रांसफर को लेकर आई ये खबर, 6 हजार शिक्षकों की लिस्ट तैयार






बीकानेर: शिक्षा विभाग में ट्रांसफर को लेकर आई ये खबर, 6 हजार शिक्षकों की लिस्ट तैयार
बीकानेर। दीवाली के बाद शिक्षा विभाग में लेक्चरर्स के तबादले होने तय हैं। खबर है कि उससे पहले प्रधानाचार्यों की भी संशोधित सूची आएगी। तकरीबन 700 प्रधानाचार्यों के नाम इसमें हो सकते हैं। लेक्चरर की तबादला सूची तो तैयार है मगर सीएमओ से हामी मिलनी बाकी है। दरअसल शिक्षा विभाग में लंबे समय से ट्रांसफर की मांग होती रही है। खासकर थर्ड के ग्रेड शिक्षकों की मांग सबसे ज्यादा है मगर सरकार ने उस वर्ग को निराश किया है। बार-बार ट्रांसफर पर उठ रहे सवालों के बीच सरकार ने ट्रांसफर ऊपर से शुरू हुए। इसमें सबसे पहले नंबर प्रधानाचार्यों का आया। करीब 4527 से ज्यादा प्रधानाचार्यों के ट्रांसफर हो गए। इसमें से 700 प्रधानाचार्यों की संशोधित सूची और आने की खबर है।
अब नजर लेक्चरर पर है। इनकी सूची पहले भी तैयार थी जिसमें 2500 लेक्चरर के नाम बताए गए मगर प्रधानाचार्यों के ट्रांसफर और वाइस प्रिंसिपल पर पदोन्नति के बाद अब लेक्चरर ट्रांसफर की संख्या भी बढ़ गई है। बताते हैं कि करीब 6000 लेक्चरर के ट्रांसफर हो सकते हैं। 40 हजार में 15 हजार लेक्चरर के पद रिक्त हैं। कार्यरत 40 हजार लेक्चरर में अगर 6000 के ट्रांसफर होते हैं तो औसत हर तीन स्कूल में से एक लेक्चरर का ट्रांसफर हो सकता है। प्रदेश में 19000 स्कूल ऐसे हैं जहां लेक्चरर ही कार्यरत हैं।

