
बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इन दावेदारों ने दाखिल किए आवेदन, कई नामों ने चौंकाया, देखें दावेदारों के नाम





बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इन दावेदारों ने दाखिल किए आवेदन, कई नामों ने चौंकाया, देखें दावेदारों के नाम
बीकानेर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत बीकानेर जिले में शहर और देहात जिलाध्यक्ष पदों के लिए करीब 59 दावेदारों ने आवेदन किए है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। जिले के शहर और देहात क्षेत्र के लिए कई कार्यकर्ताओं ने आवेदन दाखिल किए हैं, जो संगठन के प्रति बढ़ती जागरूकता और उत्साह को दर्शाता है।
इस अभियान में नवंबर 2025 तक राजस्थान सहित कई राज्यों में जिलाध्यक्षों के चयन को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यवेक्षकों की सिफारिशों के आधार पर छह नामों का पैनल बनाकर आलाकमान को भेजा जाएगा, जिसमें युवा, महिलाओं और विभिन्न समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। बीकानेर में यह प्रक्रिया दशहरे के बाद तेज हो गई थी और आज राष्ट्रीय सचिव और बीकानेर जिला प्रभारी राजेश लिलोठिया ने दावेदारों से चर्चा भी की।
शहर जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों के नाम : यशपाल गहलोत, अनिल कल्ला, मोहम्मद हारून राठौड़, अरविन्द मिढ़ा, मक़सूद अहमद, अरुण व्यास, गजेन्द्रसिंह सांखला, आजम अली, सुमित कोचर, साजिद सुलेमानी, इकबाल मलवान, शर्मिला पंचारिया, नितिन वत्सस, मदन गोपाल मेघवाल, किशन तंवर, दुलीचंद गहलोत, शांतिलाल सेठिया, आंनद जोशी, ऋषि व्यास, ललित तेजस्वी, संजय आचार्य, छेलू सिंह जोधासर, रवि पुरोहित, नन्दलाल जावा, चंद्रशेखर चाँवरिया, ओमप्रकाश लोहिया, आंनद सिंह सोढा, कौशल दुग्गड, प्रहलाद सिंह मार्शल, मनोज चौधरी, जितेंद्र भाटी, मोहम्मद अली सुलेमानी, जिया उर रहमान, दिलीप बांठिया, फिरोज अहमद भाटी, श्याम तंवर, उमा सुथार।
देहात जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों के नाम : बिशनाराम सियाग, महिपाल सारस्वत, मूलाराम भादू, मनोज सारण, गोविंदराम गोदारा, सतु खां पडि़हार, सांवरलाल बिश्नोई, रामधन मेघवाल, लतिफ खान, रामकुमार बिश्नोई, रामनिवास कुकणा, डॉ प्रीति मेघवाल, हरिराम बाना, राधेश्याम सिद्ध, लेखराम धतरवाल, सोहनलाल महिया, ओमप्रकाश मेघवाल, चेतन सिहाग, जुगल हटीला, भगवान राम सिद्ध, मुखराम धतरवाल।
ये सभी नाम अभियान के तहत दावेदारी के अनुसार हैं और चयन प्रक्रिया में विचाराधीन हैं। यह अभियान न केवल संगठन को नई ताकत देगा, बल्कि 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए बीकानेर को मजबूत आधार प्रदान करेगा। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए समर्थन जताया है।

