
आज जारी हो सकती है भाजपा शहर कार्यकारिणी,विवादों की सुगबुगाहट





बीकानेर। लंबे समय से इंतजार के बाद शहर भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन आज शाम खत्म हो सकती है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार नवगठित होने जा रही है इस कार्यकारिणी में गठन से पहले ही विरोधभास की आहट सुना देने लग गई है। बताया जा रहा है कि कार्यकारिणी में उच्च पदों पर एक बार फिर बीकानेर पश्चिम के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा सकती है। सूत्र बताते है कि नई कार्यकारिणी में केन्द्रीय मंत्री के चहेतों को ज्यादा तरजीह दी जा सकती है। अंदर खाने की बात यह है कि जो महामंत्री बनाएं जा रहे है उनमें से एक महामंत्री पर पुन: भरोसा जताया जा सकता है। वहीं दो अन्य है,वे एक विधायक व एक मंत्री के नजदीकी है। जो पूर्व विधानसभा क्षेत्र से है। वहीं शेष पदों पर भी बीकानेर पूर्व के कार्यकर्ता शामिल है। ऐसे में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से इस क ार्यकारिणी के गठन के साथ ही विवाद शुरू की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके तहत सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई है। एक पूर्व मंडल अध्यक्ष की पोस्ट पर भाजपा में परिवारवाद का आरोप लगाते हुए जनसंपर्क अभियान में एक ही परिवार जनों को दायित्व देने के गंभीर आरोप लगाएं गये है।
बीकानेर पश्चिम की लगातार उपेक्षा
गौर करने वाली बात ये है कि एक साल पहले लगातार दो बार विधायक देने वाले बीकानेर पश्चिम के कार्यकर्ताओं को इस दफा भी नजर अंदाज किया जा सकता है। मजे की बात ये है कि पिछली दफा भी भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर बीकानेर पूर्व के वरिष्ठ कार्यकर्ता को दिया गया था। वहीं पिछला महापौर भी बीकानेर पूर्व से ही था। वहीं इस बार जिलाध्यक्ष,महापौर,उपमहापौर जैसे महत्वपूर्ण पद बीकानेर पूर्व विधानसभा कार्यकर्ताओं को मिले। ऐसे में पश्चिम विधानसभा कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में शामिल होने की आस थी। किन्तु अब वो भी अधूरी नजर आ रही है। पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर बीकानेर पूर्व के ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

