कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान : पर्यवेक्षक राजेश लिलोठिया ने शहर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से की वन टू वन मुलाकात

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान : पर्यवेक्षक राजेश लिलोठिया ने शहर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से की वन टू वन मुलाकात

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान : पर्यवेक्षक राजेश लिलोठिया ने शहर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से की वन टू वन मुलाकात
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान ने कार्यकर्ताओं में डाली जान – राजेश लिलोठिया
भाजपा और आरएसएस संविधान को कमजोर करने पर तुला हुआ है- राजेश लिलोठिया
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी और संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है और हमें इसके लिए संसद से सडक़ तक संघर्ष करना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेगें। राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से कहते हैं कि आप बब्बर शेर और बब्बर शेरनियां है। क्यों कहते हैं…?, क्योंकि आप संविधान की रक्षा कर रहे हैं। लेकिन भाजपा और आरएसएस संविधान को कमजोर करना चाहती है। संविधान को खत्म करना चाहती है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से हमारे यहां जो पहली पंक्ति में महिलाएं बैठी है, उनको यह अधिकार दिया कि आप अग्रीम पंक्ति में सम्मान के साथ बैठ सकती है, लेकिन आरएसएस आपको यह अधिकार नहीं देती। कुछ इस तरह के ही संवाद कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान प्रभारी पूर्व मंत्री और एस सी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव राजेश लिलोठिया ने बुधवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान अंतर्गत शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं से किए। लिलोठिया बीकानेर में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता से मिलने, उनके सुझाव लेने और पार्टी को उनके विचारों से अवगत कराने के लिए आए हुए हैं। इस संदर्भ में ही बुधवार को यह बैठक रखी गई। इस मौके पर उन्होंने संविधान की रक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े जी और राहुल गांधी जी की यह सोच है कि वह पार्टी में सृजन कर प्रत्येक योग्य व्यक्ति को पार्टी की मुख्यधारा में लाना और नेतृत्व देना चाहते हैं। इसलिए आज शहर कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद किया जा रहा है। यह विचारधारा केवल कांग्रेस पार्टी में ही आपको दिखाई देगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से वन टू वन संवाद कर पार्टी की नीति से अवगत कराया।
प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पर्यवेक्षक राजेश लिलोठिया को सूत की माला,साफा पहनाकर और शॉल ओढाकर सविधान प्रतीक चिह्न भेट किया । अध्यक्ष ने जिला प्रभारी अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक और सह संयोजक अंकित गोयल ,मनीष मक्कासर का सूत की माला ,साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश महासचिव जियाउर्र रहमान आरीफ, पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य साजिद सुलेमानी, गजेन्द्र सिंह सांखला,और मदन गोपाल मेघवाल ने भी संगठन सृजन अभियान को लेकर अपने विचार साझा किए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक से मुलाकात की और अपनेे विचार उनके समक्ष रखे। कार्यक्रम के आरंभ में अभियान प्रभारी राजेश लिलोठिया ने कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद रहे रामेश्वरलाल डूडी के निधन पर शोक प्रकट किया।
प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया की आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण ,चारो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, व पदाधिकारीगण ,मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारीगण, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पदाधिकारीगण, सेवादल, एनएसयूआई, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसीपार्षदजन, पार्षद प्रत्यासी सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी मुकेश राजस्थानी ने बैठक में आए सभी आगंतुकों का धन्यवाद भाषण देकर आभार प्रकट किया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |