इस बार भी दीपावली 6 दिनों की मनाई जायेगी, इस तारीक को पुष्य नक्षत्र का महासंयोग

इस बार भी दीपावली 6 दिनों की मनाई जायेगी, इस तारीक को पुष्य नक्षत्र का महासंयोग

इस बार भी दीपावली 6 दिनों की मनाई जायेगी, इस तारीक को पुष्य नक्षत्र का महासंयोग
जयपुर। दीपोत्सव इस साल भी 2024 की तरह छह दिन मनाया जाएगा। दीपावली की तारीख पर इस साल 2024 की तरह मतभेद नहीं है। 18 अक्टूबर को धरतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस बार ये पर्व छह दिन ही मनाया जाएगा। धनतेरस पर राशियों के अनुसार खरीदारी और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी दी।
पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी करना शुभ इस बार 15 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण नवमी को पुष्य नक्षत्र का महा संयोग बन रहा है। इस दिन खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है। 15 अक्टूबर को सूर्योदय से लेकर शाम 4:25 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन गाड़ी, कपड़े, ज्वेलरी, बही-खाते खरीदना शुभ होगा।पांच दिनों का दीपोत्सव इस बार 6 दिनों का हो गया है। यह 18 अक्टूबर को धनतेरस के साथ शुरू हो रहा है। दीपावली के बाद 23 अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान राशि के अनुसार खरीदारी शुभ मानी जाती है।
धनतेरस पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में खरीददारी व्यवसाय को बढ़ाएगा
धनतेरस या धन्वंतरि जयंती (18 अक्टूबर) के दिन दीपावली की खरीदारी का सबसे अच्छा मुहूर्त है। कार्तिक कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी और धन्वंतरि एक साथ प्रकट हुए थे। तब से यह तिथि भारत में लक्ष्मी पूजा और चिकित्सक दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस बार धनतेरस को पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का योग बन रहा है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम को 5:09 बजे शुरू होगा। यह सूर्य का प्रभावशाली नक्षत्र है। यह शक्ति, आत्मबल और व्यवसाय को बढ़ाता है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |