बीकानेर में शहर और देहात कांग्रेस अध्यक्ष के लिए इन नेताओं ने जताई दावेदारी, संगठन सृजन अभियान के प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा

बीकानेर में शहर और देहात कांग्रेस अध्यक्ष के लिए इन नेताओं ने जताई दावेदारी, संगठन सृजन अभियान के प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा

बीकानेर में शहर और देहात कांग्रेस अध्यक्ष के लिए इन नेताओं ने जताई दावेदारी, संगठन सृजन अभियान के प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा। इस चर्चा ने एक बात साफ कर दी है इस बार संगठन में बीकानेर को नया  शहर अध्यक्ष मिलेगा रिपीट नहीं होगे यशपाल
बीकानेर। बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रविवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत हुई। इस अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता हर जिले में कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।
बीकानेर में अभियान प्रभारी राजेश लीलोठिया, सह प्रभारी अंकित गोयल और जिला प्रभारी शिमला नायक ने कार्यकर्ताओं और अध्यक्ष पद के दावेदारों से एक-एक कर चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेताओं को अध्यक्ष बनाने की मांग रखी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पंजाबी समाज से मजबूत दावेदार अरविंद मिढ़ा ब्राह्मण समाज से रवि पुरोहित, अनिल कल्ला, अरुण व्यास ,नितिन वत्स ,माली समाज से यशपाल गहलोत, मुस्लिम समाज से साजिद सुलेमानी ,हारून राठौड़, मकसूद अहमद , मदन गोपाल मेघवाल, राजपुत समाज से गजेंद्र सिंह सांखला,  सहित कई नेताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया।
देहात कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। हालांकि, आज उम्मीदवारों के नाम औपचारिक रूप से घोषित नहीं किए गए। देहात अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष बिशनाराम सियाग को दोबारा मौका देने की मांग तेज है, क्योंकि सियाग को पद संभाले मात्र दो वर्ष ही हुए हैं। उनके अलावा गोविंदराम मेघवाल, शिवलाल गोदारा, राम निवास कूकना, लक्ष्मण कड़वासरा सहित कई वरिष्ठ नेता भी इस पद के दावेदार बताए जा रहे हैं।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 109200 रेट , 22 कैरट 114200 चांदी 150200 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 109200 रेट , 22 कैरट 114200 चांदी 150200 |