वृंदावन पार्क परिवार द्वारा आयोजित नवदुर्गा डांडिया नाईट 2025 का हुआ भव्य आयोजन

वृंदावन पार्क परिवार द्वारा आयोजित नवदुर्गा डांडिया नाईट 2025 का हुआ भव्य आयोजन

वृंदावन पार्क परिवार द्वारा आयोजित नवदुर्गा डांडिया नाईट 2025 का हुआ भव्य आयोजन

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर 4 स्थित वृंदावन पार्क , मे आयोजित सांस्कृतिक संध्या में रंग बिरंगी वेश भूषा से सजे डांडिया और गरबा नृत्य प्रेमियों ने संगीत की विभिन्न धुनों पर जम कर लुफ्त उठाया और डांडिया रास किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ राशी शर्मा ने बताया कि वृंदावन परिवार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या का आकर्षण गंगा आरती की पद्धति में माँ दुर्गा और भगवान गणेश की आरती थी जिसे 21 बहनों ने अंजाम दिया। नौ देवियों की प्रस्तुति और महिषासुर वध की प्रस्तुति को सराहा गया।

कार्यक्रम में बीकानेर शहर से अनेक कोरियाग्राफर अपने ग्रुप की प्रस्तुति लेकर आए और एक के बाद शानदार प्रस्तुतियां दी गई। वीणा जोशी, जे. पी. सोनी जी, सिद्धांत जोशी जी की प्रस्तुतियां बेहद मनमोहक रही। सांस्कृतिक संध्या के आयोजन की सह सयोजिका श्रीमती शिखा विजय ने बताया कि विशेष अतिथियों के रूप में सुषमा बिस्सा जी, नगर निगम आयुक्त श्री यशपाल आहूजा, पिंकी गंगवार, डॉ उमा जांगिड़, डॉ वंदना शुक्ला, पूर्व पार्षद सीमा सिंह एवम सीमा गट्टानी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका में रहे पार्षद संजय गुप्ता ने बताया कि विभिन्न गरबा प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में एंबेलिश एकता, जिज्ञासा मेक ओवर, दीपक शर्मा जी और डॉ सुषमा बिस्सा जी निर्णायकों की भूमिका निभाई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम विजेता एरर डांस ग्रुप को 5100 की धन राशि पुरुस्कार स्वरूप प्रदान की गई । कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज शर्मा, दिनेश मोदी, दिनेश महिर्षि, सतेंद्र गुप्ता, कविता, किरण गोयल, मीनू सोनी, नीलम शेखावत, देवेश सोनी, संजय पारीक ने सफल योगदान दिया। मंच का बेहतरीन संचालन नरेश मीर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में शिखा विजय ने सभी अतिथियों, कलाकारों, संगीतकारों के प्रति आभार प्रकट और धन्यवाद दिया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 109200 रेट , 22 कैरट 114200 चांदी 150200 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 109200 रेट , 22 कैरट 114200 चांदी 150200 |