दो बाइकों की आमने सामने भयंकर टक्कर, महिला सहित 5 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने सामने भयंकर टक्कर, महिला सहित 5 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने सामने भयंकर टक्कर, महिला सहित 5 लोग हुए घायल
बीकानेर। जिले के नोखा में कृषि मंडी के आगे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक  महिला सहित कुल पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, घायलों में वार्ड नंबर 23 केनथारामसाटिया, मूमल और रमेश एक बाइक पर सवार होकर देशनोक से नोखाकी ओर आ रहे थे। वहीं, नोखा गांव के रूपाराम मेघवाल अपने एक अन्य साथी के साथ नोखा से नोखा गांव की तरफ जा रहे थे।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। घायलों में मूमल गर्भवती बताई जा रही हैं, जिन्हें दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटनास्थल से गुजर रहे भाजपा नेता महेश झंवर ने तुरंत सभी घायलों को नोखा के जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर भाजपा के शहर अध्यक्ष गंगाराम पारीक, कालूराम भार्गव और नोखा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को बीकानेर रवाना करवाने में मदद की और मामले की जांच शुरू की।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 109200 रेट , 22 कैरट 114200 चांदी 150200 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 109200 रेट , 22 कैरट 114200 चांदी 150200 |