
आज से हो रहे हैं पांच बड़े बदलाव: रिजर्वेशन,UPI, स्पीड पोस्ट और NPS में हुए बड़े बदलाव





आज से हो रहे हैं पांच बड़े बदलाव: रिजर्वेशन,UPI, स्पीड पोस्ट और NPS में हुए बड़े बदलाव
नई दिल्ली। महीने की पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर 2025 से आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं। इन बदलावों का असर सीधे जेब और सुविधा पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज से लागू हुए 5 बड़े बदलाव—
जनरल टिकट बुकिंग में आधार जरूरी
IRCTC पर जनरल टिकट खुलने के पहले 15 मिनट तक बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। बाद में बिना आधार भी टिकट मिल सकेगा। इससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी।
UPI से पैसे मांगने की रिक्वेस्ट बंद
NPCI ने P2P कलेक्ट रिक्वेस्ट फीचर को बंद कर दिया है। अब कोई व्यक्ति दूसरे से पैसे मांगने की UPI रिक्वेस्ट नहीं भेज सकेगा। केवल मर्चेंट्स (Amazon, Flipkart, Swiggy आदि) इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 रुपए महंगा
दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर अब ₹1595.50 में मिलेगा। कोलकाता ₹1700.50, मुंबई ₹1547 और चेन्नई ₹1754.50 पर पहुंच गए हैं। घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जैसे के तैसे हैं।
स्पीड पोस्ट महंगी, OTP बेस्ड डिलीवरी
इंडिया पोस्ट ने चार्ज बढ़ाए हैं। अब सामान OTP कन्फर्म होने पर ही डिलीवर होगा।
-
OTP बेस्ड डिलीवरी पर ₹5+GST अतिरिक्त
-
रियल-टाइम SMS अपडेट
-
छात्रों को 10% और बल्क ग्राहकों को 5% छूट
NPS में पूरी रकम शेयर बाजार में निवेश संभव
अब नॉन-गवर्नमेंट NPS सब्सक्राइबर्स अपनी 100% रकम इक्विटी (शेयर बाजार) में लगा सकेंगे। पहले यह सीमा 75% थी। इससे ज्यादा रिस्क लेने वाले निवेशकों को रिटायरमेंट तक बड़ा फंड बनाने का मौका मिलेगा।

