
बीकानेर में इतनी जगह होगा रावण दहन, ये होंगे सुरक्षा इंचार्ज





बीकानेर में इतनी जगह होगा रावण दहन, ये होंगे सुरक्षा इंचार्ज
बीकानेर। बीकानेर शहर में दो अक्टूबर को दशहरे पर चार जगह रावण दहन किया जाएगा। पुलिस ने महकमे ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। दो अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। शहर में राजकीय डॉ. करणीसिंह स्टेडियम, पॉलीटेक्निक कॉलेज, धरणीधर मैदान और भीनासर में मुरलीमनोहर मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। इस दौरान शहर में शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी।
इसे देखते हुए पुलिस महकमे ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। रावण दहन के चारों स्थानों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का इंचार्ज एएसपी स्तर के अधिकारी को बनाया गया है। डीवाईएसपी स्तर के अधिकारी उसके सहयोगी होंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस और आरएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। पार्किंग का जिम्मा ट्रैफिक पुलिसकर्मी संभालेंगे। दशहरे पर व्यवस्था के लिए पुलिस महकमे को 150 होमगार्ड दिए गए हैं। इसके अलावा शहर में भी पुलिस थानों के एसएचओ और उनका जाब्ता लगातार गश्त करेगा। मुख्य बाजार और चौराहों पर फिक्स पिकेट्स लगाए गए हैं।

