
बीकानेर: नाबालिग से यौन उत्पीड़न करने पर महिला गिरफ्तार, जांच में निकली उल्टी कहानी





बीकानेर: नाबालिग से यौन उत्पीड़न करने पर महिला गिरफ्तार, जांच में निकली उल्टी कहानी
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में दो महीने पहले नाबालिग लड़के से हुए लैंगिक शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार शादीशुदा 24 वर्षीय महिला को पुलिस टीम ने दबोच लिया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। लगातार निगरानी और जांच के बाद आखिरकार आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। आमतौर पर ऐसे मामले पुरुषों के खिलाफ दर्ज होते हैं लेकिन इस मामले में महिला का नाम सामने आया है। परिवादी ने 24 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक के मार्फत शिकायत दर्ज करवाई थी।
इसमें आरोप लगाया कि शादीशुदा महिला ने उसके नाबालिग पुत्र का लैंगिक शोषण किया। खाते से रुपए भी निकलवाए। फिर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं 10 हजार रुपए का मोबाइल भी ले लिया। बाद में जब पीड़ित नाबालिग लड़के ने महिला की मांगें मानने से इनकार किया तो महिला ने उल्टा पुलिस थाना नाल में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया लेकिन जांच में महिला के आरोप झूठे पाए गए और उसी के खिलाफ मामला प्रमाणित हुआ। नापासर पुलिस ने मामले की गहन जांच कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

