
युवक ने पहले राष्ट्रीय पक्षी का किया शिकार, बाद में उसका मांस को खा गया, पुलिस ने रोही में से दबोचा





युवक ने पहले राष्ट्रीय पक्षी का किया शिकार, बाद में उसका मांस को खा गया, पुलिस ने रोही में से दबोचा
बीकानेर। वन विभाग की टीम ने लूणकरणसर की रोही के जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के आरोप में एक युवक कोगिरफ्तार किया है।आरोपी युवक कालूराम बावरी निवासी कुम्माणा बास लूणकरणसर ने रोही लूणकरणसर में मोर का शिकार किया था। शिकार की शिकायत आरोपी की पत्नी ने की थी। वन विभाग की टीम आरोपी के काश्त किए खेत में पहुंची। वहां पर मृत मोर के अवशेष बरामद किए थे। उस समय आरोपी मौके से फरार हो गया। उसने मोर का शिकार कर उसका मांस खाया। उसके बाद रात को पत्नी से मारपीट की। मंगलवार सुबह जब वे खेत से बाहर गया तो नाराज पत्नी ने ही उसकी शिकायत खेत मालिक से कर दी। इस पर वन विभाग ने मौके से साक्ष्य जुटाए। कालूराम बावरी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम तथा राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के आरोप में मामला दर्ज किया। आरोपी मौके से फरार हो गया।वन विभाग ने टीम ने आरोपी को रोही से गिरफ्तार कर लिया। वह रोही में छिपा हुआ बैठा था।

