
बीकानेर: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी का निधन



बीकानेर: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी का निधन
बीकानेर। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन कल्ला की पत्नी और राजस्थान के पूर्व मंत्री डॉ. बी डी कल्ला की भाभी श्रीमती सावित्री देवी कल्ला का आज निधन हो गया है। वह लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही थी। जयपुर में भी लम्बे समय तक इलाज चला था। कांग्रेस और भाजपा के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सावित्री देवी कल्ला के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।




