
आज रात लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं होगा दृश्य, जाने क्या लगेगा सूतक





आज रात लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं होगा दृश्य, जाने क्या लगेगा सूतक
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। वैदिक पंचांग और भारतीय तिथि के अनुसार आज रात 21 सितंबर रविवार को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। यह आंशिक ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण यहां धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल लागू नहीं होगा और सभी धार्मिक कार्य अपने समयानुसार ही होंगे।
ग्रहण का आरंभ आज रात 11 बजे होगा और यह कल 22 सितंबर सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक चलेगा। इस दिन पितृ विसर्जनी अमावस्या (सर्वपितृ अमावस्या/महालया अमावस्या) का विशेष संयोग भी बन रहा है।
कहां दिखाई देगा ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, दक्षिण महासागर, पोलिनेशिया, मेलानेशिया, नॉरफ़ॉक द्वीप, आइलैंड, क्राइस्टचर्च और वेलिंग्टन सहित कई क्षेत्रों में नजर आएगा।
राशियों पर प्रभाव
कन्या राशि: स्वास्थ्य और निर्णय लेने में सावधानी रखें।
मीन राशि: आर्थिक और रिश्तों में उतार-चढ़ाव।
मिथुन राशि: कामकाज में बाधाएं और तनाव।
धनु राशि: यात्रा व खर्चों में सतर्कता जरूरी।
वृषभ, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहण शुभ प्रभाव लाएगा।
सर्वपितृ अमावस्या का महत्व
यह दिन पितृ पक्ष का अंतिम दिन माना जाता है। पंडितों के अनुसार, इस दिन पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

