
न्याय की मांग के लिए आगे आई श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स की टीम





बीकानेर। प्रदेश स्तर पर अभियान के तहत राजगढ़ (चूरू) थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग के लिए मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन विभिन्न जिलों के कलेक्टर, उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदारों को सौंपा। संगठन के मुख्य मीडिया प्रभारी सोनाराम सुथार बेदू ने बताया कि जोधपुर बाप से भोमराज सुथार प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश कोषाध्यक्ष एडवोकेट भंवरलाल सुथार सिंहड़ा,बापिणी से सोनाराम सुथार बेदू, माणकचंद सुथार,हुकमाराम सुथार व अनिल सुथार, लोहावट से प्रदेश सह मीडिया प्रभारी देवीलाल सुथार ढेलाणा,महेश सुथार व कैलाश सुथार, बीकानेर से प्रदेश प्रवक्ता राहुल सुथार, प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सुथार, लक्ष्मण सुथार व आसुलाल सुथार,नोखा से द्वारका प्रसाद सुथार,भागीरथ सुथार,प्रेम सुथार,पुखराज सुथार व रामस्वरूप सुथार, कोलायत से जुगल सुथार,धनराज सुथार,बज्जू से रामेश्वर सुथार, हुकमाराम सुथार,राजेन्द्र सुथार व बजरंग सुथार ,श्री गंगानगर से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सुथार,जिलाध्यक्ष बलवीर सुथार,रामेश्वर सुथार व नवदीप सुथार,घड़साना से तहसील उपाध्यक्ष रमेश सुथार,रामप्रताप सुथार, ठाकर सुथार व प्रचार मंत्री शिवम सुथार,सूरतगढ से तहसील अध्यक्ष पवन सुथार,सुभाष सुथार,सुरेश सुथार व अन्तराम खाती, हनुमानगढ़ के रावतसर से तहसील अध्यक्ष धर्मपाल सुथार, इन्द्रपाल सुथार, राजू सुथार व नितीन सुथार ने एवं नागौर के खिंवसर से ओमाराम सुथार ने एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की।

