बीकानेर से दिल्ली केंट तक जाएगी वंदेभारत ट्रेन, रास्ते में इन स्टेशनों पर रुकेगी, रेलवे बोर्ड ने जारी किया शिड्यूल

बीकानेर से दिल्ली केंट तक जाएगी वंदेभारत ट्रेन, रास्ते में इन स्टेशनों पर रुकेगी, रेलवे बोर्ड ने जारी किया शिड्यूल

बीकानेर से दिल्ली केंट तक जाएगी वंदेभारत ट्रेन, रास्ते में इन स्टेशनों पर रुकेगी, रेलवे बोर्ड ने जारी किया शिड्यूल

बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली केंट तक चलने वाली वंदेभारत रेल के लिए शिड्यूल जारी कर दिया है। बीकानेर से सुबह 5.40 बजे रवाना होकर ये ट्रेन 11.55 पर दिल्ली केंट पहुंच जाएगी। वंदेभारत रेल सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को ये रेल बीकानेर-दिल्ली के बीच नहीं चलेगी। वहीं रेल बीकनेर से सराय रोहिला के बजाय महज दिल्ली केंट तक चलेगी।

ये रेल बीकानेर से रवाना होने के बाद रतनगढ़, चूरू, सार्दुलपुर, लोहारु, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम होते हुए दिल्ली केंट पहुंचेगी। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रेल को रोकने की मांग उठ रही थी लेकिन रेलवे ने इस मांग को फिलहाल दरकिनार कर दिया है।

रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम की ओर से जारी इस शिड्यूल का अर्से से इंतजार हो रहा था। अब इसका शिड्यूल जारी हो गया है।

बीकानेर से दिल्ली केंट का समय

बीकानेर से रवाना सुबह 5.40
रतनगढ़ पहुंच सुबह 7.13
रतनगढ़ रवाना सुबह 7.15
चूरू पहुंच सुबह 7.55
चूरू रवाना सुबह 8.00
सार्दुलपुर पहुंच सुबह 8.40
साुर्दलपुर रवाना सुबह 9.42
लोहारु पहुंच सुबह 9.18
लोहारु रवाना सुबह 9.20
महेंद्रगढ़ पहुंच सुबह 9.48
महेंद्रगढ़ रवाना सुबह 9.50
रेवाड़ी सुबह 10.50
गुड़गांव पहुंच सुबह 11.20
गुड़गांव रवाना सुबह 11.22
दिल्ली केंट पहुंच सुबह 11.55

ये रहेगा दिल्ली से बीकानेर का शिड्यूल

दिल्ली से रवाना दोपहर 16.45
गुड़गांव पहुंच 17.02
गुड़गांव रवाना 17.04
रेवाड़ी पहुंच 17.55
महेंद्रगढ़ पहुंच 18.28
महेंद्र गढ़ रवाना 18.30
लोहारु पहुंच 19.00
लोहारु रवाना 19.02
सार्दुलपुर पहुंच 19.50
सार्दुलपुर रवाना 19.52
चूरू पहुंच 20.20
चूरू रवाना 20.25
रतनगढ़ पहुंच 20.58
रतनगढ़ रवाना 21.00
बीकानेर पहुंच 23.05

मेंटिनेंस बीकानेर के पास

वंदेभारत की इस रेल की मेंटिनेंस बीकानेर के पास रहेगी। वहीं इसमें पानी की आपूर्ति करने का काम चूरू के पास होगा।

यात्रियों के लिए कब शुरू होगी ?

रेलवे के आदेश में इसका जवाब नहीं दिया गया है। इसका उद्घाटन ट्रायल 25 सितम्बर से होगा लेकिन यात्रियों के लिए रेल कब शुरू होगी, ये अभी तारीख तय नहीं है। आदेश में कहा गया है कि जल्द से जल्द सुविधाजनक होने पर ये शिड्यूल प्रभावी होगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |