
20 सितंबर को बीकानेर आएंगे भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई





20 सितंबर को बीकानेर आएंगे भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवाई 20 सितंबर को बीकानेर आएंगे। वे यहां संविधान के 75 वर्ष और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कोऑर्डिनेटर अशोक प्रजापत ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के जज विजय बिश्नोई, संदीप मेहता एवं हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। बार एसोसिएशन बीकानेर और विधि एवं न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
सभापति कमल सिपानी ने बताया की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा, सभापति कमल सिपानी, कॉर्डिनेटर अशोक प्रजापत, सचिव विजय पाल बिश्नोई, रामरतन गोदारा, संजय रामावत, संदीप स्वामी, सहित अन्य पदाधिकारियों और अधिवक्ता तैयारियों में लगे हुए हैं। केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

