शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोले – राहुल गांधी महिलाओं को करते हैं किस, डोटासरा चरित्रहीन गैंग के सरगना

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोले – राहुल गांधी महिलाओं को करते हैं किस, डोटासरा चरित्रहीन गैंग के सरगना

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोले – राहुल गांधी महिलाओं को करते हैं किस, डोटासरा चरित्रहीन गैंग के सरगना

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में एक्स्ट्रा कैमरे लगाने के मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी महिलाओं को किस करते हैं। डोटासरा चरित्रहीन गैंग के सरगना हैं।

भंवरी कांड हो या अजमेर ब्लैकमेल कांड करने वाले भी कांग्रेसी ही थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर महिलाओं की निजता भंग करने के गलत आरोप लगाए हैं। चरित्रहीन व्यक्ति ही इस तरह की बात कर सकता है।

कैमरे तो लोकसभा में भी लगे हुए हैं। विधानसभा की हां पक्ष और ना पक्ष लॉबी में भी लगे हुए हैं। यहां तक की कांग्रेस के कार्यालय में भी लगे हुए हैं। क्या गोविंद सिंह डोटासरा ने वहां कैमरे महिला विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ अश्लील हरकत करने के लिए लगवाए हुए हैं।

कोई महिला बाथरूम जाती है या कपड़े चेंज करती है। क्या उन्होंने यह सब देखने के लिए कैमरे लगवाए हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा- राहुल गांधी को तो आप अच्छी तरह जानते ही हैं। वह किस तरह मीटिंग और पब्लिक रैली में व्यवहार करते हैं। महिलाओं के साथ हाथों में हाथ, कंधे पर हाथ रखकर घूमते हैं। महिलाओं के साथ चुंबन (किस) करते हुए भी आप देख सकते हैं। यह पूरी गैंग ही अश्लील लोगों की है। इनके बारे में तो कुछ कहने से भी परहेज करना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष की छवि बेदाग
मदन दिलावर ने कहा- विधानसभा अध्यक्ष की छवि बेदाग है। कांग्रेसी नेता उनको लेकर अनर्गल और झूठी बयानबाजी कर सकते हैं। उनकी छवि पर कोई दाग नहीं लगा सकते हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के श्रेष्ठतम लोगों में से एक हैं। उनका चरित्र भी श्रेष्ठतम लोगों जैसा ही है। उनके बारे में इस तरह की बात सोचना भी बेवकूफी के बराबर है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |