
म्यूजि़क कम्पोजऱ वाजिद खान का निधन





नई दिल्ली। साल 2020, पूरे देश और दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कहर बनकर टूटा है। करीब एक महीने पहले इंडस्ट्री ने अपन दो दिग्गज़ अभिनेताओं इरफान खान और ऋषि कपूर को खो दिया। अब फेमस म्यूजि़क कम्पोजऱ वाजिद खान भी इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं। यानी इंडस्ट्री की फेमस म्यूजि़क कम्पोजऱ की जोड़ी साजिद-वाजिद की जोड़ी अब टूट गई है। खबरों की मानें तो, 42 साल के वाजिद का निधन सोमवार तड़के मुंबई के एक अस्पताल में हुआ। रिपोर्ट में म्यूजि़क कंपोजऱ सलीम मर्चेंट के हवाले से बताया गया कि वाजिद चेम्बूर के सुराना अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे, जहां उनकी हालत बिगड़ती चली गयी। बताया जा रहा है कि उन्हें किडनी की समस्या थी। कुछ दिन पहले ही उनकी किडनी में संक्रमण का पता चला और उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। पिछले चार दिनों से वो वेंटिलेटर पर थे। खबरें तो यहां तक हैं कि वाजिद कोरोना वायरस का भी शिकार हो गए थे। हालांकि इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं है। वाजिद खान के निधन से फिल्म जगत के लोग और फैंस को धक्का लगा है और वो ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

