बड़ी खबर: बीकानेर से दिल्ली ट्रैक पर पहली बार दौड़ी वंदे भारत

बड़ी खबर: बीकानेर से दिल्ली ट्रैक पर पहली बार दौड़ी वंदे भारत

बड़ी खबर: बीकानेर से दिल्ली ट्रैक पर पहली बार दौड़ी वंदे भारत

खुलासा न्यूज़। बीकानेर को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात अब हकीकत बनती दिख रही है। बीकानेर–दिल्ली ट्रैक पर पहली बार वंदे भारत का सफल ट्रायल किया गया। इस दौरान रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे ट्रायल की निगरानी की। सुपरफास्ट ट्रेन को देखकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा आपको बता दें कि सांसद एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने 5 अगस्त को रेल मंत्री को पत्र लिखकर बीकानेर से दिल्ली तक वंदे भारत चलाने की मांग की थी। उनके प्रयासों से ही यह ट्रेन बीकानेर को मिली है।

बीकानेर से चूरू होते हुए दिल्ली कैंट तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी भी मिल गई है। अब 448 किमी लंबा सफर केवल 6 घंटे 15 मिनट में पूरा हो सकेगा, जबकि मौजूदा ट्रेनों से यही यात्रा 7 से 11 घंटे में होती है। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि जल्द ही वंदेभारत बीकानेर से दिल्ली के बीच शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे।

बीकानेर दिल्ली वंदेभारत का रूट
बीकानेर–दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस-(प्रस्तावित टाइम टेबल रेलवे सूत्रों के अनुसार)
स्टेशन का नाम – बीकानेर से दिल्ली कैंट – दिल्ली कैंट से बीकानेर
बीकानेर (BKN) प्रस्थान – 05.45 = आगमन – 23.00
रतनगढ़ (RTGH) आगमन – 07.18, प्रस्थान – 07.20 = आगमन – 20.53, प्रस्थान – 20.55
चूरू (CUR) आगमन – 08:00, प्रस्थान – 08:05 = आगमन – 20:20, प्रस्थान – 20.:25
रेवाड़ी (RE) आगमन – 10:45 = प्रस्थान – 18:00
दिल्ली कैंट (DEC) आगमन – 11:50 = प्रस्थान – 16:45

इस नई सौगात से बीकानेर संभाग की रेल कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। अब सभी को इस सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन की औपचारिक घोषणा और तिथि का इंतजार है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |