बीकानेर में इस जगह रोहित गोदारा के गुर्गों ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

बीकानेर में इस जगह रोहित गोदारा के गुर्गों ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

बीकानेर में इस जगह रोहित गोदारा के गुर्गों ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

बीकानेर। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढते ही जा रहे है। एक बार फिर फायरिंग का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। कुछ दिन पहले ही अपराधियों को हथियारों के साथ पकड़ा गया था। अब सुबह सुबह फायरिंग की घटना सामने आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब चार बजे सुखदेव चायल के घर पर धावा बोलते हुए 6 से 7 राउंड फायरिंग की। यह फायरिंग उस समय हुई है जब दो दिन पहले ही पुलिस ने इसी गैंग से जुड़े बदमाशों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। तब भी पुलिस को इस तरह की किसी बड़ी घटना की आशंका थी, जो आज सच साबित हो गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि रंगदारी न मिलने पर ही यह हमला किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी और एसपी कावेन्द्र सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हालाँकि अभी तक रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे होने की पुष्टि नहीं की है। लेकिन चर्चा ये ही है की ये रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे हो सकते है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |