बड़ी खबर: 4 मंजिला हवेली ढही, पिता-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर घायल

बड़ी खबर: 4 मंजिला हवेली ढही, पिता-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर घायल

बड़ी खबर: 4 मंजिला हवेली ढही, पिता-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर घायल

जयपुर में 4 मंजिला जर्जर हवेली भरभराकर ढह गई। हादसे में पिता-बेटी की मौत हो गई। मलबे में 7 लोग दब गए थे, जिनमें से 5 को बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से एक को गंभीर हालत में SMS हालत में भर्ती करवाया गया है। हादसा शुक्रवार रात 12 बजे सुभाष चौक सर्किल स्थित बाल भारती स्कूल के पीछे हुआ। हादसे में प्रभात (33) और उनकी बेटी पीहू (6) की मौत हो गई। वहीं प्रभात की पत्नी सुनीता (25) घायल है। इन तीनों को आज सुबह निकाला गया था। वहीं चार लोगों को रात में ही रेस्क्यू कर लिया गया था। स्थानीय निवासियों ने बताया- शुक्रवार से जारी बारिश के कारण यह मकान ढह गया। मकान जर्जर अवस्था में था, जो पुराने चूने का बना हुआ था। बिल्डिंग में करीब 20 से ज्यादा लोग किराये पर रहते थे। सभी लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

मौके पर सिविल डिफेंस और SDRF की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी। सुबह 7 बजे तक रेस्क्यू जारी रहा। घटनास्थल पर एसीपी माणक चौक पीयूष कविया, रामगंज थानाधिकारी सुभाष कुमार और सुभाष चौक थानाधिकारी लिखमाराम पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे। स्थानीय प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से खाली करा लिया है। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सुभाष चौक में जहां यह हादसा हुआ, वहां करीब 5 से ज्यादा ऐसे मकान हैं जो जर्जर अवस्था में हैं। ऐसे में भविष्य में यदि तेज बारिश होती है तो किसी दूसरे मकान में भी हादसा हो सकता है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |