
बिना टिकट या अनाधिकृत यात्रा करने वालों के विरुद्ध बीकानेर रेल मंडल सख्त 1.27 लाख से अधिक मामले दर्ज,1.85 करोड़ जुर्माना वसूला; दिव्यांग व महिला कोच में यात्रा करने पर भी कार्रवाई





बिना टिकट या अनाधिकृत यात्रा करने वालों के विरुद्ध बीकानेर रेल मंडल सख्त 1.27 लाख से अधिक मामले दर्ज,1.85 करोड़ जुर्माना वसूला; दिव्यांग व महिला कोच में यात्रा करने पर भी कार्रवाई
बीकानेर उत्तर पश्चिम रेलवे का बीकानेर रेल मंडल बिना टिकट या अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। यात्रियों की सुविधा एवं राजस्व को ध्यान में रखते हुए मंडल पर समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं।इसी क्रम में दिनांक 3 मई 2025 से 6 मई 2025 तक चलाए गए टिकट जांच अभियान के दौरान कुल 309 मामले दर्ज कर 4,81,000 का जुर्माना वसूला गया। वहीं दिनांक 12 मई 2025 को चलाए गए “एंबुश अभियान” के तहत एक ही दिन में 271 मामले दर्ज कर 1,14,000 जुर्माना वसूला गया।
इस प्रकार समय-समय पर अभियान चलाकर बीकानेर रेल मंडल ने 1 जनवरी 2025 से 30 जुलाई 2025 की अवधि में कुल 1,27,628 मामले दर्ज कर लगभग 1.85 करोड़ काजुर्माना वसूला है।
इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल ने भी अनधिकृत रूप से आरक्षित कोचों में यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। उक्त अवधि (01.1.25 से 30.7.25 तक) में दिव्यांग कोच में धारा 155 के तहत कार्यवाही कर अनधिकृत रूप से यात्रा करने पर 68 मामले दर्ज कर43,080 की वसूली की गई। वहीं महिला कोच में अनधिकृत यात्रा करने पर धारा 162 के तहत 7 मामले दर्ज कर 5,600 का जुर्माना वसूला गया है।उल्लेखनीय है कि यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने हेतु बीकानेर मंडल को वर्ष 2024-25 में “रेल मदद” एप के माध्यम से उत्कृष्ट सेवाएं देने पर उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से “शील्ड” प्राप्त हुई है।

