खुशखबरी: बीकानेर को मिलने वाली ये बड़ी सौगात, हर किसी को होगा फायदा

खुशखबरी: बीकानेर को मिलने वाली ये बड़ी सौगात, हर किसी को होगा फायदा

खुशखबरी: बीकानेर को मिलने वाली ये बड़ी सौगात, हर किसी को होगा फायदा

बीकानेर। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही राजस्थान में वंदेभारत ट्रेन की डबल एंट्री होने वाली है। रेलवे ने जोधपुर के साथ-साथ बीकानेर को भी वंदेभारत ट्रेन से जोड़ने का फैसला किया है। दोनों ट्रेनें दिल्ली कैंट तक संचालित होंगी। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि इनके लिए नई रैंक अगले सप्ताह तक राजस्थान पहुंच जाएगी। इस महीने के अंत तक या सितम्बर के पहले सप्ताह में ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे बोर्ड ने जोधपुर से वाया जयपुर व बीकानेर से वाया चूरू होते हुए दिल्ली कैंट तक वंदेभारत चलाने की हरी झंडी दी है।

उत्तर पश्चिम रेलवे इसकी तैयारी में जुट गया है। जयपुर पहले से ही दो वंदेभारत ट्रेनों से जुड़ा है। यहां से अजमेर चंडीगढ़ वाया दिल्ली कैंट व उदयपुर से जयपुर वंदेभारत संचालित हो रही हैं। अब जोधपुर-दिल्ली कैंट वाया जयपुर शुरू होने से जयपुर को तीसरी वंदेभारत ट्रेन की सेवा मिल जाएगी।

बीकानेर से दिल्ली का सफर सवा छह घंटे में
बीकानेर से ट्रेन सुबह 5:45 बजे रवाना होकर सुबह 11:50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। दिल्ली कैंट से ट्रेन शाम 4:45 रवाना होकर रात 11 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास भी लाए रंग

वंदे भारत ट्रेन बीकानेर से चले। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास भी रंग लाए। कुछ दिन पहले रेल मंत्री को वंदे भारत ट्रेन का संचालन बीकानेर से करने के लिए पत्र लिखा था। उसी पत्र का हवाला देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पत्र लिखकर दिल्ली से बीकानेर के बीच वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति की जानकारी दी है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |