
महिला कांग्रेस द्वारा ‘नारी न्याय सम्मेलन’ का आयोजन





खुलासा न्यूज, बीकानेर। आज बीकानेर के रवीन्द्र रंगमंच में देहात महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति बेनीवाल के पदभार ग्रहण अवसर पर राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं। जिलाध्यक्ष शांति बेनीवाल ने उनका साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। वहीं नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला सिंवर ने किया।
अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने कहा कि “महिला कांग्रेस प्रदेशभर में महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। गांव-ढाणी से लेकर शहर तक नारी न्याय सम्मेलन आयोजित कर हर वर्ग की महिलाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।”
नोखा विधायक सुशीला डूडी ने कहा कि “महिलाओं के हक और अधिकार की आवाज राजस्थान विधानसभा में मजबूती से उठाई जाएगी। महिला कांग्रेस हर वर्ग की महिलाओं को जोडऩे का कार्य करेगी।”
जिलाध्यक्ष शांति बेनीवाल ने पदभार ग्रहण अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देहात महिला कांग्रेस गांव-गांव, गली-ढाणी और मोहल्लों तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेती है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निरमा मेघवाल, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, प्रदेश महासचिव राजेंद्र मूंड, शहर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़, प्रदेश महिला महासचिव मंजू चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकना, हृस्ढ्ढ जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, हेमा सियाग सहित देहात कांग्रेस के अनेक नेता उपस्थित रहे। देहात से हजारों महिलाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन मुरली गोदारा ने किया।

