बीकानेर में गर्मी फिर दिखाने लगी असर, तापमान 38 डिग्री तक रहने की संभावना, जाने कब होगी बारिश

बीकानेर में गर्मी फिर दिखाने लगी असर, तापमान 38 डिग्री तक रहने की संभावना, जाने कब होगी बारिश

बीकानेर में गर्मी फिर दिखाने लगी असर, तापमान 38 डिग्री तक रहने की संभावना, जाने कब होगी बारिश

खुलासा न्यूज़। बीकानेर में सोमवार को मौसम काफी गर्म रहने की आशंका है। सोमवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं मंगलवार को बादलवाही के चलते गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मंगलवार व बुधवार को बीकानेर में बारिश के आसार है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद की जा रही है। सुबह 11 बजे ही तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दोपहर 2 बजे बाद पारा अपने उच्चतम स्कोर पर होगा। ऐसे में 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है। बीकानेर में अब न्यूनतम 30.7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। पिछले दिनों न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी कम था।

कल भी रहेगी गर्मी, बूंदाबांदी संभव
बीकानेर में कल भी तापमान कम नहीं होने वाला। हालांकि बादलवाही रही और हल्की बारिश हुई तो पारा गिर सकता है। वहीं बुधवार को भी तापमान में आंशिक कमी आ सकती है। दरअसल, 18 व 19 अगस्त को बीकानेर में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में वैसे गर्मी बढ़ ही रही है।
जैसलमेर में अधिकतम तापमान अब 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है। बीकानेर में भी पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |