14 को आएंगे सीएम, एमजीएसयू के ऑडिटोरियम में होगी संगोष्ठी, तिरंगा यात्रा में भी शामिल होंगे सीएम,पढ़ें खबर

14 को आएंगे सीएम, एमजीएसयू के ऑडिटोरियम में होगी संगोष्ठी, तिरंगा यात्रा में भी शामिल होंगे सीएम,पढ़ें खबर

बीकानेर। भाजपा मुख्यालय में बीकानेर शहर की तैयारी बैठक में प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर आगमन पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। इस दौरान बताया कि हर वर्ग को विभाजन विभीषिका की जानकारी होनी चाहिए किस तरह से भारत के विभाजन पर दंगे हुए ओर लाखों लोग मारे गए । बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि हम बहुत सौभाग्य शाली कि विभाजन विभीषिका के संगोष्ठी पर यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर शहर को महत्व दिया हे ।

 

बीकानेर पूर्व विधानसभा की विधायिका सिद्धि कुमारी ने कहा कि आजादी बहुत मुश्किल से मिली हे इस बात को आने वाली पीढिय़ों को बताना होगा। शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर विभाजन विभीषिका स्मृति संगोष्ठी में बीकानेर शहर जिला की ओर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी । कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व अध्यक्ष गोपाल गहलोत, नारायण चोपड़ा, महावीर रांका, जिला महामंत्री कौशल शर्मा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकताओं को दिशा निर्देश दिए । मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने किया । मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया तैयारी बैठक मे जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, किशन मोदी, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री धर्मेंद्र सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक चंद्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, जिला आई टी सेल संयोजक सुशील आचार्य, कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, सह कार्यालय मंत्री रघुवीर प्रजापत, रामकुमार व्यास, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, दुष्यंत तंवर, मुकेश शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष सोहन चांवरिया, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, प्रेम गहलोत, विशाल गोलछा, कपिल शर्मा, मोहन सुराणा, वीरेंद्र करल, दीपक यादव, नरेंद्र सिंह आबड़सर, रघुनंदन आचार्य, जेठमल नाहटा, सुशील शर्मा, हरिकांत शर्मा, रवि मार, खेमेंद्र जीनगर, कन्हैयालाल लखन, पूनम चंद पुनिया सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

तिरंगा यात्रा में भी शामिल होंगे सीएम भजनलाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त बीकानेर आगमन से पूर्व तैयारी बैठक रखी गई। आज की बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया के साथ विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थित में भाजपा देहात की तिरंगा यात्रा को लेकर जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, छात्र नेताओं को संबोधित किया।
प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने संबोधित करते हुए कहा स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं होंगी, हमारा सौभाग्य है आपके जिले की तिरंगा यात्रा में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहेंगे, इसलिए हमारी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है तिरंगा यात्रा में विश्वविद्यालय, कोचिंग, स्पोर्ट्स के साथ अन्य संस्थाओं के युवाओं को इस तिरंगे की शान में आमंत्रित करे।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने पदाधिकारियों की बैठक में कहा बीछवाल मंडल के नाल गांव में 14 अगस्त को सुबह 11 बजे तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में एक विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, आमजन शामिल होगे जिसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों दी गई।
मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज की बैठक में महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, उपाध्यक्ष जसवंत दईया, महेश झांवर, मंत्री राजाराम ओझा, संजना प्रजापत, खुशबू आसोपा, भरत सुथार, जयकिशन उपाध्याय, सोशल मीडिया संयोजक, पवन स्वामी, अशोक मारू, निशु लिंबा, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, मोर्चा अध्यक्ष भंवर जांगिड़, विनोद गिरी उपस्थित थे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |