विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोपी को भेेजा जेल

विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोपी को भेेजा जेल

खुलासा न्यूज, बीकानेर। विदेशी महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा यानि जेल भिजवा दिया। आरोपी दो दिन पुलिस रिमांड पर था। बता दें कि जोधपुर निवासी दीनदयाल पर एक विदेशी महिला ने होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने आरोपी को तुरंत ही डिटेन कर लिया था, पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद बीछवाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन रिमांड पर लियाा। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |