एसआई भर्ती में 12वीं रैंक लाने वाला प्रोबेशनर एसआई गिरफ्तार, अब तक 54 को किया जा चुका है गिरफ्तार

एसआई भर्ती में 12वीं रैंक लाने वाला प्रोबेशनर एसआई गिरफ्तार, अब तक 54 को किया जा चुका है गिरफ्तार

खुलासा न्यूज नेटवर्क। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में एक प्रोबेशनर एसआई को अरेस्ट किया गया है। वह जयपुर ग्रामीण पुलिस लाइन में तैनात था। एग्जाम से पहले लीक सॉल्व पेपर को पढ़कर एसआई भर्ती में चयनित हुआ था। एसओजी फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। एडीजी (एटीएस और एसओजी) वीके सिंह के अनुसार एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में एसओजी की ओर से साल 2024 में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में आरोपी सत्येन्द्र सिंह यादव निवासी बहरोड़ कोटपूतली हाल सिरसी बिंदायका को अरेस्ट किया गया। आरोपी सत्येन्द्र सिंह एसआई भर्ती पेपर की दोनों पारियों की लिखित परीक्षा में सॉल्व पेपर पढ़कर चयनित हुआ था। जो 15 सितम्बर 2021 को हुई थी। आरोपी सत्येन्द्र सिंह यादव वर्तमान में पुलिस लाइन जयपुर ग्रामीण में पुलिस एसआई (प्रोबेशनर) है।

 

वीके सिंह के अनुसार आरोपी सत्येन्द्र सिंह यादव का एसआई भर्ती परीक्षा-2021 की लिखित परीक्षा में मिले अंको का आरपीएससी अजमेर से विवरण प्राप्त किया गया था। इसमें सत्येन्द्र सिंह को हिन्दी विषय में 178.83 और सामान्य ज्ञान विषय में 160.33 अंक (कुल 339.16 अंक) प्राप्त किए। मैरिट क्रमांक 12 पर एसआई के पर पर चयनित हुआ।

अब तक 54 एसआई गिरफ्तार हो चुके
सत्येन्द्र सिंह की ओर से 10वीं क्लास में 55 प्रतिशत, 12वीं क्लास में 59 प्रतिशत और स्नातक में 57 प्रतिशत अंक प्राप्त किए गए हैं। एसआई भर्ती परीक्षा-2016, पटवारी भर्ती-2016 और आरएएस प्री-2018 में आरोपी सत्येन्द्र ने एग्जाम दी, लेकिन वह पास नहीं हो सका। एसओजी की ओर से अब तक 54 एसआई सहित कुल 118 आरोपी अरेस्ट किए जा चुके है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |