
बीकानेर से खबर- … दिखा रही है विकराल रूप, विभाग ने दी चेतावनी





खुलासा न्यूज़, बीकानेर/ जयपुर। लगातार दूसरे दिन प्रदेश का चूरू शहर दुनिया में गर्म शहरों में शामिल रहा। बुधवार को चूरू दुनिया के तीसरे गर्म शहर के रूप में शामिल रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 49.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुरूवार को चूरू दुनिया का पहला गर्म देश दर्ज किया गया था। वहीं बीकानेर में 48 डिग्री और गंगानगर में 48.9 डिग्री दर्ज किया गया। दुनिया में गर्म शहरों में पहला नंबर पाकिस्तान का नबावशाह 50.6 डिग्री के साथ शामिल हुआ। वहीं, दूसरा नंबर जेकोवाबाद 50 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर शामिल हुआ। प्रदेश में 19 शहर बुधवार को 45 डिग्री से अधिक दर्ज किए गए। मौसम विभाग ने गुरूवार को बीकानेर सहित 20 शहरों में लू चलने की चेतावनी के साथ ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार से आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। बीकानेर में इस साल गर्मी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले वर्ष 2016 में 19 मई को बीकानेर में अधिकतम तापमान 49.5 डिग्री सेल्सियस व पिछले वर्ष 30 मई को अधिकतम तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले साल 30 मई तक 47 डिग्री तक तापमान पहुंचा था। वहीं इस बार तापमान 48 डिग्री पहुंच गया है। अब तो आलम यह है कि शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भीषण गर्मी व लू के थपेड़े तेज हो रहे हैं। मई माह में ही गर्मी अपना विकराल रूप दिखा रही है। बुधवार सुबह 11 बजे तक ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.8 तथा अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


