24 घंटे में 612 शिक्षा अधिकारियों का ट्रांसफर

24 घंटे में 612 शिक्षा अधिकारियों का ट्रांसफर

खुलासा न्यूज बीकानेर। राज्य सरकार ने 24 घंटे में 612 शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें प्रिंसिपल के साथ ही ब्लॉक लेवल से स्टेट के अधिकारी भी शामिल हैं। पहली लिस्ट रविवार को 509 प्रिंसिपल की जारी हुई थी। इसके बाद सोमवार सुबह पहले 35 और फिर 68 शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। जून 2023 के बाद से शिक्षा विभाग में ट्रांसफर नहीं हुए थे। इनमें कई ऐसे भी थे, जो कांग्रेस सरकार में लगे हुए थे। इधर, इससे पहले शिक्षा विभाग की ओर से ट्रांसफर से रोक हटाने और 10 हजार टीचर के ट्रांसफर का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। हालांकि सरकार ने इसे खारिज कर पूरा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है।

लिस्ट पर देर रात को हुए ई-साइन
प्रिंसिपल ट्रांसफर की एक और लिस्ट सोमवार सुबह जारी की गई। इस लिस्ट पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक के ई-साइन देर रात तीन बजे हुए हैं। ये लिस्ट सोमवार अल सुबह सार्वजनिक हुई। इसमें 35 प्रिंसिपल को पोस्टिंग दी गई है। इसमें 23 प्रिंसिपल वे हैं, जिन्हें अलग-अलग कारणों से एपीओ किया गया था।

चार प्रिंसिपल का ट्रांसफर संशोधित
वहीं चार प्रिंसिपल का ट्रांसफर संशोधित किया गया है। इन्हें स्कूल से स्कूल में ही लगाया गया है। इसमें बीकानेर के महारानी स्कूल की प्रिंसिपल शारदा पहाडिय़ा भी शामिल हैं। जिन्हें पहले देशनोक लगाया गया था, लेकिन अब बीकानेर शहर में ही उस्तों की बारी स्कूल में प्रिंसिपल लगाया गया है। इसके बाद तीसरी लिस्ट सुबह साढ़े छह बजे जारी हुई है। इसमें बीकानेर और अजमेर के राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान (टीटी कॉलेज) में जिला शिक्षा अधिकारी, प्रिंसिपल और लेक्चरर लगाए गए हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |