भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों की केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से की मुलाकात

भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों की केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से की मुलाकात

खुलासा न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में आज देहात जिला पदाधिकारियों ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की। भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा सभी पदाधिकारी अनुभवी और संगठन समर्पित है। मेघवाल ने कहा संगठन को मजबूत करने के साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में भजनलाल शर्मा की डबल इंजन की सरकार की योजना ओर उपलब्धियां अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे इस पर काम करना है आमजन में भाजपा पर भरोसा किया अब हमारा दायित्व है हम जनता के भरोसे पर खरे उतरे और आमजन विश्वास डबल इंजन की सरकार पर बना रहे। आज की इस शिष्टाचार मुलाकात में महामंत्री दिलीप आड़सर, तोलाराम कूकना, उपाध्यक्ष जशवंत दैया, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, अशोक मारू, जिला परिषद सदस्य दौलत सारण उपस्थित रहे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |