पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे दिन भी बीकानेर में, आज इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे दिन भी बीकानेर में, आज इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे दिन भी बीकानेर में, आज इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बीकानेर में रहेंगे। वे गुरुवार को यहां जयपुर-जोधपुर बाइपास पर बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, वहीं शाम को राजीव गांधी स्टडी सर्कल की बैठक में शामिल होंगे। हालांकि उनसे मिलने के लिए कार्यकर्ता सुबह सवेरे ही सर्किट हाउस पहुंचने शुरू हो गए हैं। इससे पहले बुधवार को गहलोत ने बीकानेर में अनेक आयोजनों में हिस्सा लिया। इस दौरान गहलोत ने भजनलाल सरकार के साथ ही केंद्र सरकार को भी घेरा।

गुरुवार सुबह ग्यारह बजे गहलोत सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद जयपुर-जोधपुर बाइपास पर गोविन्दराम मेघवाल के फॉर्म हाउस पर बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में बीकानेर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही अनूपगढ़ से भी कार्यकर्ताओं के आने की उम्मीद की जा रही है। शाम को गहलोत राजीव गांधी स्टडी सर्कल की बैठक में हिस्सा लेंगे। फिर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की बैठक में शामिल होंगे। ये दोनों कार्यक्रम जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित रामपुरिया लॉ कॉलेज में होंगे। गहलोत इसके बाद रात ग्यारह बजे रेल मार्ग से वापस जयपुर के लिए रवाना होंगे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |