
पुनर्विकास कार्य के चलते कई रेल सेवाएं आंशिक रद्द/रिशेड्यूल/रेगुलेट रहेगी, बीकानेर लोको लॉबी पर तनाव प्रबंधन सेमिनार का आयोजन





पुनर्विकास कार्य के चलते कई रेल सेवाएं आंशिक रद्द/रिशेड्यूल/रेगुलेट रहेगी, बीकानेर लोको लॉबी पर तनाव प्रबंधन सेमिनार का आयोजन
खुलासा न्यूज़। जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है, जयपुर यार्ड में एयर कोनकोर्स फेज 1 व 2 का कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
आंशिक रद्द (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 16.09.25, 17.09.25, 19.09.25, 20.09.25, 21.09.25, 24.09.25, 25.09.25 एवं 30.09.25 से 11.10.25 तक (19 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फुलेरा-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 16.09.25, 17.09.25, 19.09.25, 20.09.25, 21.09.25, 24.09.25, 25.09.25 एवं 30.09.25 से 11.10.25 तक (19 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर फुलेरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-फुलेरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 12940, जयपुर-पुणे रेलसेवा दिनांक 30.09.25, 04.10.25, 07.10.25 व 11.10.25 को (04 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर दुर्गापुरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-दुर्गापुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 12991, उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 30.09.25, 01.10.25, 04.10.25, 05.10.25, 07.10.25 व 08.10.25 को (06 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 12992, जयपुर- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 30.09.25, 01.10.25, 04.10.25, 05.10.25, 07.10.25 व 08.10.25 को (06 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 22175, नागपुर-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 02.10.25 व 09.10.25 को (02 ट्रिप) नागपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 22176, जयपुर-नागपुर रेलसेवा दिनांक 03.10.25 व 10.10.25 को (02 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 51973, मथुरा-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 16.09.25 से 11.10.25 तक (26 ट्रिप) मथुरा से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
9. गाडी संख्या 51974, जयपुर- मथुरा रेलसेवा दिनांक 16.09.25 से 11.10.25 तक (26 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
10. गाडी संख्या 74861, जयपुर-चूरू रेलसेवा दिनांक 16.09.25 से 11.10.25 तक (26 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर ढेहर का बालाजी से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-ढेहर का बालाजी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
11. गाडी संख्या 04705, श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.25 से 10.10.25 तक (26 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह ढेहर का बालाजी तक ही संचालित होगीै। अर्थात् यह रेलसेवा ढेहर का बालाजी-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
12. गाडी संख्या 04706, जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 16.09.25 से 11.10.25 तक (26 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर ढेहर का बालाजी से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-ढेहर का बालाजी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
13. गाडी संख्या 04801, सीकर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.09.25 से 11.10.25 तक (26 ट्रिप) सीकर से प्रस्थान करेगी वह ढेहर का बालाजी तक ही संचालित होगीै। अर्थात् यह रेलसेवा ढेहर का बालाजी-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
14. गाडी संख्या 12403/20403, प्रयागराज-लालगढ रेलसेवा जो दिनांक 15.09.25 से 10.10.25 तक (26 ट्रिप) प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगीै। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-लालगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
15. गाडी संख्या 12404/20404, लालगढ- प्रयागराज रेलसेवा दिनांक 16.09.25 से 11.10.25 तक (26 ट्रिप) लालगढ के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा लालगढ-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रीशड्यूल रेलसवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12239, मुम्बई सेट्रल-हिसार रेलसेवा दिनांक 30.09.25 व 07.10.25 को मुम्बई सेट्रल से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 17019, हिसार-हैदराबाद रेलसेवा दिनांक 30.09.25 को हिसार से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
3. गाडी संख्या 04725, हिसार-हडपसर रेलसेवा दिनांक 21.09.25 व 05.10.25 को हिसार से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। (यदि इस रेलसेवा का विस्तार किया जाता है, तो)
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12239, मुम्बई सेट्रल-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 16.09.25 व 23.09.25 को मुम्बई सेट्रल से प्रस्थान करेगी वह जयपुर स्टेशन पर 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 17019, हिसार-हैदराबाद रेलसेवा जो दिनांक 16.09.25 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह ढेहर का बालाजी पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
3. गाडी संख्या 14854/14864/14866, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा जो दिनांक 02.10.25, 03.10.25, 06.10.25, 09.10.25, 10.10.25 व 11.10.25 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह कनकपुरा स्टेशन पर 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
4. गाडी संख्या 04725, हिसार-हडपसर रेलसेवा जो दिनांक 30.09.25 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह ढेहर का बालाजी स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। (यदि इस रेलसेवा का विस्तार किया जाता है, तो)
5. गाडी संख्या 04726, हडपसर- हिसार रेलसेवा जो दिनांक 15.09.25 को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह जयपुर स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी। (यदि इस रेलसेवा का विस्तार किया जाता है, तो)
6. गाडी संख्या 04726, हडपसर- हिसार रेलसेवा जो दिनांक 29.09.25 को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह सवाईमाधोपुर-जयपुर के मध्य 01 घंटा 10 मिनट रेगुलेट रहेगी। (यदि इस रेलसेवा का विस्तार किया जाता है .
बीकानेर लोको लॉबी पर तनाव प्रबंधन सेमिनार का आयोजन
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश गिरी ने रनिंग स्टाफ को दिए तनाव प्रबन्धन के टिप्स
उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक श्री अमिताभ के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमिन्द्र कौर के निर्देशन में बुधवार (23.07.25) को बीकानेर- लोको लॉबी पर बुधवार को तनाव प्रबंधन सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस सेमिनार में लालगढ़ रेलवे अस्पताल के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश गिरी ने कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन के विविध उपायों एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, जिन्हें रनिंग स्टाफ ने उत्साहित होकर मनन किया। रेल कर्मियों ने तनाव प्रबन्धन को लेकर डॉ. प्रकाश गिरी से जिज्ञासु प्रश्न भी किये, जिनका उत्तर दिया गया। डॉ. ने कार्यस्थल पर तनाव के प्रमुख कारणों, उनके प्रभाव तथा तनाव से बचाव हेतु व्यावहारिक सुझाव दिए। डॉ.प्रकाश गिरी ने योगा एवं ध्यान के माध्यम से भी तनाव को नियंत्रित करने के बारे में बताया।
इस सेमिनार में अधिकारीगण, एवं रनिंग स्टाफ से जुड़े विभिन्न कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । सेमिनार का उद्देश्य रनिंग स्टाफ- कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना ,कार्यक्षमता को बढ़ावा देना एवं संरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करना था।
लॉबी इंचार्ज ने अपने संबोधन में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तनावमुक्त वातावरण न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह कार्यस्थल की उत्पादकता एवं सामूहिक ऊर्जा को भी बढ़ाता है,साथ ही बताया कि कार्य स्थल पर संरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करना चाहिएl
इस अवसर पर चीफ लोको इंस्पेक्टर दिलीप कुमार व लॉबी इंचार्ज नौरतमल,जिला विस्तार शिक्षक मूलचंद शर्मा सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि हनुमानगढ़ एवं सूरतगढ़ लोको लॉबी में 15 जुलाई को तनाव प्रबन्धन का आयोजन किया गया, जिसमें हनुमानगढ़ में 34 एवं सूरतगढ़ में 44 रेलकर्मी लाभान्वित हुएl अहले माह अगस्त में रनिंग स्टाफ हेतु भिवानी, हिसार, चूरू में भी तनाव प्रबन्धन सेमिनार लगाया जाना प्रस्तावित है l
इस प्रकार बीकानेर रेल मंडल संरक्षा से रेल संचालन के साथ रेलकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति भी सजग है l


