
बीकानेर भाजपा जूनागढ़ और नयाशहर मंडल द्वारा किया गया पौधरोपण





बीकानेर भाजपा जूनागढ़ और नयाशहर मंडल द्वारा किया गया पौधरोपण
खुलासा न्यूज़। प्रदेश भाजपा के वन व पर्यावरण अभियान के तहत आज भाजपा जूनागढ़ मंडल द्वारा भाजपा संभाग कार्यालय, गोपीनाथ जी मंदिर और टेबल टेनिस भवन में एक पेड़ माँ के नाम के तेहत पौधारोपण किया गया जिसमें पीपल नीम खेजड़ी जैसे 100 पौधे लगाये गये कार्यक्रम में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ मंडल अध्यक्ष देवरूप सिंह कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनन्द सिंह भाटी मंडल महामंत्री राजेंद्र जिनगर, आदित्य सिंह भाटी उपाध्यक्ष विकास पंवार, चांद शेखावत मंत्री ओमप्रकाश भाटी, वीरेंद्र राजगुरु, राधा खत्री मीडिया संयोजक संदीप भोजक आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
खुलासा न्यूज़। भाजपा नयाशहर मण्डल ने किया पौधरोपण नयाशहर मंडल द्वारा वन एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आज रविवार सुबह 8.30 बजे राजीव मार्ग,शार्दूल स्कूल मैदान में वन एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान नयाशहर मण्डल के संयोजक एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुंदन सोनी एवं किशन चौधरी के निर्देशन में वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें नयाशहर मण्डल अध्यक्ष विशाल गोलछा,महामंत्री लोकेश कुमार हेमकार एवं सुनील जोशी उपाध्यक्ष खेमचंद सोनी,महेन्द्र सोनी, सुनीता स्वामी,पूर्व पार्षद रामचंद्र सोनी,संजय कोचर, व वार्ड 63 के रामदेव जी के मंदिर में सूरज तंवर,गणेश पंवार, राजू देवरा एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान नयाशहर मण्डल के संयोजक कुंदन सोनी ने बताया कि वन एवं पर्यावरण अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्रकृति की रक्षा, वन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित किया जाता है। इस अभियान के दौरान भ्रमण पथ पर उपस्थित वरिष्ठ नागरिक एवं बच्चों से एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाए और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आग्रह किया। इस क्रम को आगे हरियाली अमावस्या व पूरे सावन मास सभी मण्डल के वार्डो में जारी रखा जाएगा।

