
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले ऋषि व्यास, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा





बीकानेर। युवा कांग्रेस नेता और अशोक गहलोत फैंस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने शनिवार को जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके सरकारों आवास पर मुलाकात की। इस दौरान व्यास ने क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और गहलोत के 30 जुलाई के प्रस्तावित बीकानेर दौरे के दौरान क्लब को समय आवंटित करने का आग्रह किया। व्यास ने बताया कि क्लब द्वारा विभिन्न गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स पर कांग्रेस की रीति-नीतियों और गहलोत के दौरों और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने गहलोत से शहर किस संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की और गत दो मौकों पर उनके द्वारा बनाए गए कांग्रेस के नए सदस्यों की जानकारी दी।

✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |



