केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सिंनजेंटा ज्ञान दीपिका पुस्तकालय कक्ष का किया उद्घाटन, नालबड़ी में बालिका विद्यालय खोलने की घोषणा की

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सिंनजेंटा ज्ञान दीपिका पुस्तकालय कक्ष का किया उद्घाटन, नालबड़ी में बालिका विद्यालय खोलने की घोषणा की

खुलासा न्यूज बीकानेर। शिक्षा के आयाम विद्यालय, विद्यार्थी पाठ्यक्रम और पुस्तकालय मे समन्वयं शैक्षणिक उन्नयन के आधारभूत स्तंभ है। पुस्तकालय ज्ञानवृद्धि का आधार है। सिंजेंटा एवं अर्पण संस्थान ने संयुक्त रूप से बीकानेर जिले की 18 विद्यालयों के पुस्तकालयों का नवीनीकरण कर भौतिक संसाधन उपलब्ध करवाये। केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नलवाड़ी में सिंजेंटा ज्ञान दीपिका पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन कर विद्यालय को सुपुर्द किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय नाल बड़ी प्रांगण में ग्राम वासियों तथा आसपास के गांव के प्रबुद्ध व्यक्तियों को संबोधित करते हुए अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय न्याय मंत्री ने इस पहल को भारत वर्ष में शैक्षणिक उन्नयन के लिए सराहना करते हुए, सिंजेंटा एवं अर्पण संस्थान का धन्यवाद ज्ञापित किया।

नालबड़ी में खोलेंगे बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय
इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि नालबड़ी की बालिकाओं के लिए गांव में जल्दी ही उच्च माध्यमिक स्तर का विद्यालय खुलवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से कार्यक्रम स्थल से ही चर्चा करते हुए इसके लिए निर्देशित किया। मेघवाल ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि स्कूल स्वीकृति के पश्चात वे इसके लिए भूमि उपलब्ध करवाएं। सीएसआर मद से यहां भव्य विद्यालय भवन बनाकर संचालन के लिए शिक्षा विभाग को सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

राम गोपाल जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय बीकानेर वैद्यनंद अधिकारी सिंजेंटा, शुभकरण मुख्य अधिकारी अर्पण सेवा संस्थान, मालिका वर्मा सिंजेंटा अधिकारी, संपत लाल सोनी अध्यापक नाल बड़ी ने संबोधन दिया । अतिथियों का साफा पहनाकर शाल ओड़ा कर स्वागत किया । केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 17 विद्यालयों से आए हुए प्रधानाचार्य को पुस्तकालय पट्टिका भेंट कर सिंजेंटा ज्ञान दीपिका पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण किया। अर्पण सेवा संस्थान के मुख्य अ धिकारी श्री शुभकरण ने आगंतुक व्यक्तित्व का धन्यवाद ज्ञापित किया । सिंजेंटा के अधिकारी वैद्यनंद ने 200 से अधिक विद्यालयों में पुस्तकालय खोलना का आश्वासन दिया। अर्पण सेवा संस्थान के प्रबंधक महावीर शर्मा, सज्जन कुमार व दिनेश सैनी का सहयोग रहा। मंच का संचालन ज्योति रंग व संपत लाल सोनी ने किया। सरपंच प्रतिनिधि सुरजाराम मेघवाल, भाजपा देहांत जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया, लक्ष्म गुरुरिया मंडल महामंत्री भाजपा, बीछवाल गांव के प्रबुद्ध जन दलीप सिंह, नीलकमल बेद, पूर्व सरपंच श्रीराम रामावत, घनश्याम मत्तड़, बिरजू राम मेघवाल, भगवाना राम, मोहन सिंह, उपसरपंच बीरबल सिंह, रामदेव शर्मा, एडीएमसी सदस्य राजेश रामावत, अजय व्यास उपस्थित रहे। इस दौरान नाल थाना के स्टाप में महेंद्र सिंह भाटी हैंड कांस्टेबल, राकेश बेनीवाल कांस्टेबल ने व्यवस्था को निगरानी रखी तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |