
Tesla Model Y SUV Price: भारत में खुला Tesla का पहला शोरूम, जानें Model Y SUV की कीमत और फीचर्स





Tesla Model Y SUV Price: भारत में खुला Tesla का पहला शोरूम, जानें Model Y SUV की कीमत और फीचर्स
Tesla Model Y SUV Price: इलेक्ट्रिक कारों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दुनिया की जानी-मानी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla ने भारत में अपना पहला शोरूम खोल दिया है। यह शोरूम 15 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में लॉन्च किया गया। इसके साथ ही Tesla ने भारत में अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Model Y भी लॉन्च कर दी है। Tesla Model Y SUV Price
कई वर्षों से भारतीय बाजार में Tesla की एंट्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भारत में कदम रख दिया है और सीधे ग्राहक को गाड़ियां बेचने के मॉडल पर काम कर रही है।
Model Y के दो वेरिएंट भारत में लॉन्च
Tesla ने भारत में Model Y SUV के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं:
-
Rear-Wheel Drive (RWD): कीमत ₹60 लाख (एक्स शोरूम)
-
Long Range RWD: कीमत ₹69 लाख (एक्स शोरूम)
ये दोनों मॉडल चीन से कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर भारत में इंपोर्ट किए जाएंगे। शंघाई फैक्ट्री से पहले बैच में 5 गाड़ियां मुंबई पहुंच चुकी हैं। भारत में इनकी बिक्री इस साल की तीसरी तिमाही से शुरू होगी। Tesla Model Y SUV Price
Tesla Model Y की खासियतें और फीचर्स:
-
पावरफुल परफॉर्मेंस:
-
AWD वेरिएंट: 384 HP पावर, 510 NM टॉर्क, 0-100 Km/h सिर्फ 4.6 सेकंड में।
-
RWD वेरिएंट: 295 HP पावर, 420 NM टॉर्क, 0-100 Km/h सिर्फ 5.6 सेकंड में।
-
-
रेंज:
-
AWD वेरिएंट: 526 KM (एक बार चार्ज में)।
-
RWD वेरिएंट: 575 KM (एक बार चार्ज में)।
-
-
सेफ्टी फीचर्स:
-
घुटने, साइड, कर्टन और फ्रंट एयरबैग्स।
-
लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS)।
-
ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, हेजार्ड वार्निंग लाइट।
-
-
इंटीरियर फीचर्स:
-
पैनोरमिक ग्लास सनरूफ।
-
रियर टचस्क्रीन।
-
एडजस्टेबल क्लाइमेट कंट्रोल वेंट्स।
-
सेकेंडरी ड्राइव मोड सिलेक्टर।
-
भारत में Tesla की रणनीति
Tesla भारत में बिना डीलर या डिस्ट्रीब्यूटर के सीधे ग्राहक तक गाड़ियां पहुंचाएगी। हालांकि, आफ्टर सेल्स और सर्विस के लिए कंपनी स्थानीय साझेदारों के साथ काम करेगी। दिल्ली, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में भी Tesla के शोरूम जल्द खुलने की उम्मीद है। Tesla Model Y SUV Price
टैक्स और कीमतों का गणित
अमेरिका में Long Range RWD मॉडल की कीमत लगभग 44,990 डॉलर (करीब ₹40 लाख) है। लेकिन भारत में इंपोर्टेड गाड़ियों पर 70% तक टैरिफ लगने के कारण इसकी कीमत ₹69 लाख तक पहुंच गई है। Tesla Model Y SUV Price

