
बीजेपी ने घोषित किए कोलायत विधानसभा के सात मंडलों के अध्यक्ष




खुलासा न्यूज बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार कोलायत विधानसभा के सातों मंडल अध्यक्षों की घोषणा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया द्वारा की गई है। जिसमें बरसलपुर खेतसिंह भलूरी, गोडू श्रीराम धायल, बज्जू सुभाष ज्यानी, कोलायत धर्मवीर गिरी, हदां चोरुराम मेघवाल, पलाना रामरतन सियाग व देशनोक पवन कुमार को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।





