बीकानेर: गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की गिरने से मौत

बीकानेर: गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की गिरने से मौत

बीकानेर: गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की गिरने से मौत

खुलासा न्यूज़ ,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की गिरने से मौत हो गई। घटना खान कॉलोनी फाटक के पास 5 जुलाई की दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। इस मामले में मृतक के बड़े भाई असलम पुत्र मोहम्मद सलीम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक मुस्तफा इंडेन गैस सिलेंडर सप्लाई करने का कार्य करता था।

घटना के समय मुस्तफा बाइक पर गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था। तभी अचानक खान कॉलोनी फाटक के पास उसकी बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुस्तफा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |